{"_id":"570a9a0f4f1c1bc26cc81109","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर आग लगा युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर आग लगा युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लगाई आग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आलापुर अंर्तगत मसेना मिर्जापुर में शनिवार रात एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया। परिवारीजनों नेे किसी तरह से आग बुझाई और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। स्थिति गंभीर होने के चलते उसे फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात्रि गांव निवासी रामविजय सिंह के पुत्र अखंड सिंह (35) ने कतिपय कारणों से खुद को आग के हवाले कर लिया। इसी बीच अखंड के कमरे से धुआं उठता देखा। परिवार के सदस्य भाग कर उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह आग से घिरा है।
विज्ञापन
आननफानन में परिवारीजनों ने आग बुझाई। तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने युवक को फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वहां इलाज के दौरान रविवार भोर में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन माना जा रहा है कि परिवार में किसी विवाद से युवक ने ऐसा किया। एसओ जितेंद्र मोहन ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।