फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man called from home,beaten

घर से बुलाकर किया युवक को मरणासन्न

Tue, 23 Jun 2015 09:51 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 Jun 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन

धोखे से बुलाकर एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे मृत समझकर उसे सड़क के किनारे फेंककर भाग निकले।

विज्ञापन

 बाद में तलाश के दौरान बेहोशी के आलम में मिलने पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां देर रात तक उसे होश नहीं आ सका था।
युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।  मामला अकबरपुर थाना अन्तर्गत गौसपुर गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी मोनू 18 पुत्र रामप्रसाद सोमवार देर सायं खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था।
इसी बीच एक युवक उसके घर आया और उससे कुछ कहा। इस पर मोनू ने परिवारीजनों से कहा कि वह बाग तक जा रहा है। कुछ देर में वापस आ जाएगा।
यह कहकर वह उस युवक के साथ चला गया। परिवारीजनों के अनुसार जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचा, तो उन्हें चिंता सताने लगी।
 इर्दगिर्द के ग्रामीणों के साथ वे सभी उसकी तलाश में निकल पड़े। ढूढ़ते हुए जब वे बाग के आगे गए, तो उन्हें सड़क के किनारे मोनू बेहोश पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के निशान थे। आननफानन में परिजनों ने उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। देर रात तक उसे होश नहीं आ सका था। बाद में राम प्रसाद ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिया।
विज्ञापन

एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बताया कि युवक के होश के आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed