{"_id":"4d03781b8ea9140c35805b7ef2bd8fb6","slug":"the-young-man-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से रंगदारी मांगने में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर से रंगदारी मांगने में युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंत चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बीते 29 जून को नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी दंत चिकित्सक डॉ. क्षितिज से मोबाइल पर जेल में निरुद्ध माफिया खान मुबारक के नाम पर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
डॉक्टर को रुपये लेकर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास बुलाया गया था। चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। कोतवाली पुलिस ने बीते चार जुलाई को केस दर्ज किया। सर्विलांस सेल व कोतवाली के उप निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह को जांच में पता चला कि बीते जनवरी में मोहल्ला सकरावल के बुनकर इम्तियाज को गोली मारने वाला सद्दाम जो कि मंडल कारागार में निरुद्ध है, उसने ही चिकित्सक से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
उसने ही खान मुबारक का नाम का प्रयोग किया था। सद्दाम ने ही मोहल्ला छज्जापुर राजघाट निवासी युवक रहमान पुत्र इफ्तिखार को धनराशि लेने के लिए लगाया गया था। धमकी के पहले व बाद में रहमान के नंबर पर सद्दाम संपर्क में रहा। पुलिस ने मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन