{"_id":"21983a8858c1a0cb62daab873c5e5793","slug":"the-villagers-drove-policemen-with-sticks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस वालों को लाठी लेकर दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पुलिस वालों को लाठी लेकर दौड़ाया
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाजिदपुर गांव में पुलिस की अभद्रता से नाराज ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस पारिवारिक विवाद के एक मामले में युवक को हिरासत में लेने आई थी।
ग्रामीणों के मुुताबिक पुलिस ने युवक की निर्मम पिटाई कर दी। इसी के बाद भड़के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल युवक को वहीं छोड़कर भाग निकले।
ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। बाद में युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की। उधर पुलिस ने युवक की पिटाई करने एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम को दौड़ाए जाने की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जयप्रकाश 20 पुत्र बुधिराम का विवाह बीते 28 अप्रैल को गोशाईगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में हुआ था।
विदाई के बाद ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने जयप्रकाश पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और वापस अपने मायके चली गई। बीते 18 जून को नवविवाहिता के पिता ने भीटी थाने में तहरीर देकर दहेज का सामान वापस कराए जाने एवं वैवाहिक बंधन तोड़े जाने की मांग की थी।
पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद तीन बार युवक को थाने बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। इस पर मंगलवार दोपहर पुलिस टीम वाजिदपुर गांव पहुंची।
यहां परिवारीजनों ने बताया कि जयप्रकाश घर पर नहीं है। इसके बाद कई पुलिसकर्मी उसके घर में घुस गए और अंदर सो रहे जयप्रकाश को खींचते हुए घर से बाहर ले आए और लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार पुलिसकर्मियों की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुहार लगाने पर युवक के मुंह में लाठी डालने का प्रयास किया गया। पुलिस की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इन सब के बीच पुलिस की अभद्रता से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में एकजुट हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर पुलिसकर्मियों को मारने के लिए दौड़ा लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी युवक को वहीं छोड़ भाग निकले।
इस बीच ग्रामीणों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाद में पीड़ित के पिता ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिया।
एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ करने पुलिस टीम उसके गांव गई थी। उन्होंने युवक की पिटाई करने या फिर पुलिस टीम को मारने के लिए दौड़ाए जाने से इंकार किया है।
कहा कि पुलिस टीम को देख युवक डिप्रेशन में चला गया। इसी के चलते उसे ग्रामीणों द्वारा उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी पंकज ने बताया कि उनके संज्ञान ऐसी कोई जानकारी नहीं है।