{"_id":"3a132d7aba200f795f162fa2ef66fef9","slug":"the-truck-hit-to-tree-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थाना क्षेत्र में सुरहुरपुर गांव के पास सोमवार देर रात अनियंत्रित ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं दो छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जैतपुर थाना क्षेत्र की जैतपुर बाजार निवासी अखिलेश (25) पुत्र रामभरत ट्रक चालक था। सोमवार रात वह ट्रक लेकर जौनपुर जा रहा था।
सुरहुरपुर मोड़ पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक में फंसे अखिलेश को बाहर निकाला।
विज्ञापन
वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि क्लीनर को खराेंच तक नहीं आई। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से अखिलेश के परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत फत्तेपुर ककरडिला गांव निवासी प्रवेश (9) पुत्र निक्कू व अर्जुन (8) पुत्र बहादुर मंगलवार सुबह एक ही साइकिल से विद्यालय जा रहे थे।
रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना अंतर्गत नवानगर गांव निवासी आदर्श (20) पुत्र केदारनाथ सोमवार सायं जलालपुर से घर जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
सम्मनपुर बाजार निवासी टिल्ठू (60) मंगलवार प्रात: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर बाजार निवासी रामअशीष की आठ वर्षीय पुत्री अनीता सोमवार सायं घर के बाहर खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।