{"_id":"ffa5245168937f8689c203ec9ad92af4","slug":"the-lock-broke-goods-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों का ताला तोड़ 1 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों का ताला तोड़ 1 लाख का सामान चोरी
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ बाजार में सोमवार रात चोरों दो दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने के बाद दोनों दुकान मालिकों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुभाषचंद्र सोनी की महरुआ चौराहे पर सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार की सायं वह दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार प्रात: जब कुछ लोग उधर से गुजरे, तो शटर का ताला टूटा हुआ देखा। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर दुकान मालिक सुभाषचंद्र भी मौके पर पहुंचा। शटर उठाकर जब दुकान के अंदर गया, तो वहां दृश्य देख वह सन्न रह गया।
विज्ञापन
दुकान के अंदर सामान इधर उधर फैला हुआ था। सुभाष के अनुसार चोरों ने 12 चांदी का कड़ा, 4 जोड़ी पायल, 15 हजार रुपये की सोने की कील पार कर दी गई थी।
इसी दुकान से चन्द्र कदम आगे हीड़ी पकडिय़ा गांव निवासी दलबहादुर पुत्र आद्या प्रसाद सिंह की मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर 6 हजार रुपये नगदी सहित दवा की कई बोतलें उठा ले गए। दोनों दुकानदारों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर एक ही रात में दो दुकानों के शटर का ताला टूटने से बाजार वासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि रात्रि गश्त को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।
रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। इसी का नतीजा है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं।