{"_id":"59611fb94f1c1baa278b46d2","slug":"the-goods-of-2-lakhs-stolen-from-house-and-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान व दुकान से पार किया 2 लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकान व दुकान से पार किया 2 लाख का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : symbolic
क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार रात अलग-अलग गांवों में दो घरों व एक दुकान को निशाना बनाया। तीनों स्थानों से करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो महरुआ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र में ग्राम रामपुर हरिनंदन निवासी लालचन्द्र प्रजापति के घर को चोरों ने निशाना बनाया। आधी रात के करीब दीवार के सहारे छत पर चढ़े चोर सीढ़ी अंदर दाखिल हुए। परिवार के किसी सदस्य को चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
चोर दो कमरों का ताला तोड़कर वहां रखे सोने व चांदी के करीब एक लाख रुपये कीमत के आभूषण समेट ले गए। इसी गांव में चोरों ने दूसरी घटना मुन्नीलाल गौड़ के घर में की। छप्पर के सहारे मुन्नीलाल के मकान में दाखिल हुए चोर वहां से करीब सात हजार की नकदी समेत एक लाख कीमत के जेवरात, कपड़े व अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। चोरी की एक अन्य घटना शुक्रवार रात हीड़ी पकड़िया गांव निवासी रमाकांत तिवारी की उसरपुरवा के पास स्थित गुमटी (दुकान) में हुई।
दुकान का ताला तोड़कर चोर कैश के साथ पांच हजार रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने जानकारी होने पर शनिवार सुबह थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह के मुताबिक घटनाओं की छानबीन की जा रही है।