फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager murdered after rape

रेप के बाद किशोरी का कत्ल

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता सोमवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टांडा नगर गए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री थी। सोमवार देर शाम जब पिता लौटे तो उन्होंने एक युवक को घर से बाहर भागते हुए देखा। वे किसी अनहोनी की आशंका में अंदर गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


उनकी बेटी जमीन पर पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। प्रथम दृष्टया ही लग रहा था कि उसके साथ पहले दुराचार हुआ और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल ओपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने परिवारीजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद ही सीओ राघवेंद्र मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात से गांव में तनाव का माहौल है। इसके मद्देनजर मंगलवार सुबह एसपी अजय कुमार सिंह ने गांव का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग करने को कहा। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने तनाव को देखते हुए कोतवाली की रेसर पुलिस टीम को समय-समय पर गांव का भ्रमण करने का निर्देश दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पकड़ी भोजपुर गांव निवासी विक्रमाजीत वर्मा के विरुद्ध दुराचार के बाद हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed