फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tampering controversy, flammable shop

छेड़छाड़ के विवाद में फूंकी गुमटियां

Tue, 20 Oct 2015 10:27 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से भड़के लोगों ने सोमवार रात को अकबरपुर कोतवाली के चनहा चौराहे पर कई गुमटियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। दो युवकों की पिटाई भी की। फायरब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

लोगों को चनहा चौराहे पर लगे दुर्गा प्रतिमा पंडाल में आने वाली महिलाओं से अभद्रता की जानकारी हुई। इस पर बदलपुर गांव के कई पुरुष व युवक एकजुट होकर बाजार पहुंचे। उन्होंने दो युवकों की पिटाई कर दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में इस तरह आक्रोश भड़का कि उन्होंने लगभग छह गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उनमें आग लगा दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह माहौल को संभाला। अलग-अलग गुट से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। सीओ सिटी अतुल श्रीवास्तव तत्काल अकबरपुर कोतवाल योगेश शाह व अन्य पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने वहां का माहौल संभाला। इसी बीच फायरब्रिगेड टीम ने वहां पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। पुलिस ने कई लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच मंगलवार को बाजार में सुरक्षा व शांति व्यवस्था की दृष्टि से कई पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed