{"_id":"570016554f1c1bad7ff00366","slug":"submitted-two-affidavits-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को सौंपे दो शपथपत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को सौंपे दो शपथपत्र
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
महरुआ थाना क्षेत्र के मंशाराम हत्याकांड में शनिवार को मामले की वादिनी चंद्रावती व मृतक की पत्नी सुनीता की तरफ से पुलिस को दो शपथ पत्र सौंपे गए हैं। फोटो लगे शपथ पत्र के जरिये कहा गया है कि घटना की निष्पक्ष ढंग से विवेचना की जाए और इसमें राजनेताओं का प्रभाव कतई शामिल न होने दिया जाए। भीटी सर्किल के प्रभारी सीओ ने दो शपथ मिलने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में गोली लगने से सुल्तानपुर निवासी युवक मंशाराम यादव की मौत हो गई थी। घटना कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर होने की वजह से मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन
मृतक की बुआ चंद्रावती ने मामले में दो आरोपियों मुलायम यादव व अजय यादव के विरुद्घ केस दर्ज कराया था। जबकि बाद में मृतक के मामा ने प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण में अजय सिपाही समेत तीन अन्य लोगों का नाम भी मामले में शामिल करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। गत दिवस यह बात सामने आ भी गई कि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत कुल चार अन्य लोगों का नाम भी इस मुकदमे में शामिल कर लिया है लेकिन पुलिस खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं हुई।
इस बीच शनिवार को मृतक की बुआ व मामले की वादिनी चंद्रावती देवी ने शपथ पत्र देकर कहा कि घटना की निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। इसमें मुलायम व अजय यादव का ही हाथ है। यह भी कहा कि अंबेडकरनगर के कुछ राजनेताओं के प्रभाव में विवेचना प्रभावित न होने पाए।
मृतक की पत्नी सुनीता ने भी शपथ पत्र देकर कहा कि कुछ बाहरी लोग विवेचना को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे रोका जाना चाहिए। उधर, भीटी सर्किल के प्रभारी सीओ उदयप्रताप सिंह ने कहा कि दो शपथ पत्र मिले हैं। उनकी छानबीन कराई जा रही है।