फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student attempted kidnapping in broad daylight

दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास

Tue, 02 Aug 2016 10:45 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Student attempted kidnapping in broad daylight
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर छात्रा के अपहरण के प्रयास के बाद घटना स्थल का जायजा लेते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निकट से मंगलवार को दिनदहाड़े इंटरमीडिएट की एक छात्रा के चेहरे पर बेहोशी का स्प्रे कर अपहरण का सनसनीखेज प्रयास किया गया। हालांकि इसमें बदमाशों को सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आननफानन में डीएम व एसपी ने मौके का जायजा लिया और आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कराने के साथ ही संदिग्धों की धरपकड़ का कार्य शुरू करा दिया। कई संदिग्ध लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। परिवारीजन के मुताबिक वारदात के बाद उन्होंने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 भी मिलाया, लेकिन उस पर बात नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित ननिहाल में रह रही इंटरमीडिएट की छात्रा हया फातिमा 16 वर्ष पुत्री महताब हैदर मंगलवार सुबह सात बजे पैदल ही रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सेंट पीटर्स विद्यालय में पढ़ने के लिए निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हया के मुताबिक वह रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित एक होटल के बगल गली में पहुंची थी कि तभी वहां एक चार पहिया गाड़ी लेकर खड़े दो तीन लोगों ने उसके चेहरे पर एक स्प्रे कर दिया। इसके बाद वह कुछ दूर आगे बढ़ी, तो उसे चक्कर सा आने लगा। यह देख दो महिलाओं ने उसकी मदद की, जिसके बाद वह मौके पर ही बैठ गई।

उधर अपहरण के प्रयास में स्प्रे करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 मिलाया, लेकिन इस पर बात नहीं हो पाई। इस पर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

इसके बाद तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही डीएम विवेक व एसपी अजय सिंह कोतवाली पहुंच गए। वहां तब तक सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र पीड़ित छात्रा से आवश्यक जानकारी हासिल कर रहे थे।

डीएम व एसपी ने भी छात्रा से विस्तृत जानकारी ली और इसके बाद उसे अपने वाहन से लेकर मौके पर पहुंचे। वहां काफी देर तक स्थानीय लोगों व छात्रा से जानकारी हासिल की गई। बाद में पुलिस ने मामले में छात्रा को रोके जाने के प्रयास आदि की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


कई संदिग्ध लोगों को पकड़े जाने के साथ ही सफेद रंग के कई चार पहिया वाहन भी कोतवाली ले आए गए हैं। दरअसल छात्रा ने बताया था कि जब उस पर स्प्रे किया गया, तब वहां मौजूद लोग जिस चार पहिया वाहन की धुलाई का दिखावा कर रहे थे, वह वाहन सफेद रंग का था। एसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्रा ने जो बयान दिया है, उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कई टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed