फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP disbanded SWAT team on negligence

लापरवाही पर एसपी ने भंग की स्वाट टीम

Tue, 08 Dec 2015 10:37 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
बताते चलें कि एसपी रोहन पी कनय ने बीते दिनों फरार चल रहे कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश स्वाट टीम को दिया था। कुछ अन्य टास्क भी इस टीम को सौंपा गया था। एसपी द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही थी।
विज्ञापन


कार्य में प्रगति न होने पर एसपी ने मंगलवार को पूरी स्वाट टीम ही भंग कर दी। इसमें शामिल रहे उपनिरीक्षक अमित शुक्ल, सिपाही प्रदीप सिंह, हरिकेश यादव, प्रभात मौर्य व सुनील को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही व दरोगा को ही स्वाट टीम में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि टीम को भंग कर दिया गया है। जल्द ही नई टीम गठित कर फरार बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अपराध रोकने के लिए जिन अन्य टास्क पर काम करने की जरूरत है, उस दिशा में भी आवश्यक प्रगति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने यह भी बताया कि स्वाट टीम की तरह ही थानों पर भी अपराध नियंत्रण में कार्यवाई को लेकर जवाबदेही तय होगी। पंचायत चुनाव के बाद थानेवार वे इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed