{"_id":"0d3e46b8c3db96d6388277008f77fb00","slug":"snatched-in-broad-daylight-22-thousand-from-retired-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक से छीने 22 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक से छीने 22 हजार
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक से बदमाश 22 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। उधर अकबरपुर में एक ग्रामीण से बदमाशों ने एटीएम छीन लिया और भाग खड़े हुए।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक विद्याप्रसाद पांडेय निवासी पूरा खड़गदास कोतवाली टांडा मंगलवार दिन में करीब डेढ़ बजे टांडा नगर आए हुए थे। यहां उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से 22 हजार रुपये निकाले और बैंक परिसर में ही उसे अपने झोले में रख लिया। इसी दौरान बैंक में मौजूद एक युवक ने उनसे फॉर्म भरने के लिए पेन मांगा। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब वे पेन मांगने लगे, तो उसने कहा कि बाहर एक फोटो स्टेट कॉपी पर हस्ताक्षर करना है, वहीं हस्ताक्षर कर वह उसे कलम वापस कर देगा। इसके बाद वह युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बैंक शाखा के बाहर आया। उनके पीछे विद्याप्रसाद भी बाहर निकल आए। जैसे ही विद्याप्रसाद एक दो कदम आगे बढ़े कि इसी बीच युवकों ने एक झटके में झोला छीन लिया और इसके बाद वहां से भाग निकले। विद्याप्रसाद की गुहार पर इर्द-गिर्द के लोग दौड़े, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के बाद टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
उधर अकबरपुर नगर के शहजादपुर में मंगलवार दोपहर बाद लालापुर सरैया गांव निवासी तिलक देव वर्मा ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स के एटीएम पहुंचे और वहां धन निकासी की तैयारी करने लगे। उन्होंने कार्ड लगाकर पिन नंबर अंकित किया ही था कि पीछे खड़े एक युवक ने उनका पिन नंबर देख लिया और इसके बाद कार्ड छीनकर भाग खड़ा हुआ। गुहार पर बगल में मौजूद करनशेखर तिवारी व विशाल मिश्र आदि ने बदमाश को दौड़ाया, लेकिन इसी बीच बाइक लेकर खड़े एक बदमाश के साथ वह भागने में सफल रहा । बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल योगेश शाह ने मौके का जायजा लिया और पीछा करने वाले युवकों की सराहना करने के साथ ही आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।