{"_id":"e3e9ae758454cd557be3a454814e1895","slug":"scam-accused-secretary-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के आरोपी सचिव की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोटाले के आरोपी सचिव की संदिग्ध हालात में मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पंडित का पुरवा के कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे। गांव के पश्चिम से जाने वाले मार्ग के किनारे एक युवक बेहोशी की दशा में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे उनमें सनसनी फैल गई। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह पंडित का पुरवा व विनवानगर सहित इर्द गिर्द के गांव में फैल गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। अधेड़ की पहचान अहिरौली थाना अंतर्गत मीरापुर निवासी पीतांबर तिवारी पुत्र भगवानदीन तिवारी के रूप में हुई। पीतांबर की सांसें तो चल रही थीं, लेकिन मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर लगभग नीला पड़ गया था।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।
जिस प्रकार से मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ गया था। एसओ राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक ने खुद विषाक्त खाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने उसे विषाक्त खिलाकर मार डाला।