फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   scam accused Secretary died in suspicious circumstances

घोटाले के आरोपी सचिव की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 31 Jan 2016 10:46 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
scam accused Secretary died in suspicious circumstances

 उनके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पंडित का पुरवा के कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे। गांव के पश्चिम से जाने वाले मार्ग के किनारे एक युवक बेहोशी की दशा में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इससे उनमें सनसनी फैल गई। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह पंडित का पुरवा व विनवानगर सहित इर्द गिर्द के गांव में फैल गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। अधेड़ की पहचान अहिरौली थाना अंतर्गत मीरापुर निवासी पीतांबर तिवारी पुत्र भगवानदीन तिवारी के रूप में हुई। पीतांबर की सांसें तो चल रही थीं, लेकिन मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर लगभग नीला पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।


जिस प्रकार से मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ गया था।  एसओ राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक ने खुद विषाक्त खाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने उसे विषाक्त खिलाकर मार डाला।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed