{"_id":"e7d3171d2e6fc524d3c2b6d0395a2f48","slug":"robbed-rs-85-thousands-from-gas-agency-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी कर्मचारियों से 85 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी कर्मचारियों से 85 हजार रुपये लूटे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के लोहरा बाजार से कीर्तिमान गैस एजेंसी का रसोई गैस सिलेंडर डिलेवरी वाहन रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत देवरिया बाजार पहुंचा। यहां नया कनेक्शन देने के साथ गैस सिलेंडर की डिलेवरी भी की गई।
विज्ञापन
इसके बाद लगभग दो बजे वाहन राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। जब वह देवरिया पंडित गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
नए कनेक्शन की जानकारी हासिल करने के बहाने वाहन चालक पारस व एक अन्य कर्मचारी अखिलेश विश्वकर्मा को वाहन से नीचे उतारा।
आरोप है कि जैसे ही दोनों वाहन से नीचे उतरे दोनों बदमाशों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। एक बदमाश वाहन पर चढ़ा और वहां रखा 85 हजार रुपये से भरे बैग के साथ वाहन की चाभी व दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीन लिए।
विज्ञापन
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश राजेसुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
इस बीच सूचना मिलने पर एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटनास्थल से लगभग आधा किमी दूर सड़क के किनारे कर्मचारियों के मोबाइल व वाहन की चाभी पड़ी हुई पुलिस को मिली।
एसओ ने बताया कि गैस एजेंसी मालिक कीर्ति प्रसाद मिश्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।