फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Railway engineer raped with air hostess

रेलवे अभियंता ने शादी का झांसा दे एयर होस्टेस से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 09:41 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala/Ambedkarnagar
Amar Ujala/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Mon, 04 Mar 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
। दिल्ली की एक एयरहोस्टेस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले रेलवे के आरोपी अवर अभियंता को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दिल्ली के शाहाबाद थाने में केस दर्ज है। 
विज्ञापन


सोमवार अपराह्न बाद दिल्ली के शाहाबाद डेरी थाने की पुलिस टीम अकबरपुर पहुंची। टीम में शामिल दरोगा नरेश राना व तेजवती ने जीआरपी टीम से संपर्क साधा। बताया कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर अवर अभियंता के तौर पर तैनात आजमगढ़ निवासी अमरदीप सिंह के विरुद्ध दिल्ली के शाहाबाद डेरी थाने में एक एयर होस्टेस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एयर होस्टेस तलाकशुदा है। पुलिस के अनुसार अमरदीप की जान पहचान एयर होस्टेस से बचपन से ही है, क्योंकि वह भी आजमगढ़ जनपद की निवासिनी है। शादीशुदा अमरदीप ने तलाक के बाद महिला को शादी का झांसा दिया और उससे संबंध स्थापित कर लिया। एयर होस्टेस के अनुसार अमरदीप ने यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। जब उसने अमरदीप पर शादी का दबाव बनाया, तो वह उससे मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे धमकी भी दी। एयर होस्टेस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने जीआरपी टीम के सहयोग से अकबरपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी अवर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया। उसे इसके बाद तत्काल अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया।


पुलिस के अनुसार ट्रांजिट रिमांड के जरिए आरोपी को मंगलवार को दिल्ली ले जाया जाएगा। उधर अकबरपुर कोतवाली में मौजूद अवर अभियंता ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह फर्जी हैं और एक साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। कोतवाल अकबरपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed