{"_id":"570945504f1c1b042bc810ef","slug":"raid-to-arrest-block-head-of-katehari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटेहरी ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी को छापे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
सुल्तानपुर निवासी मंशाराम हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कटेहरी ब्लॉक प्रमुख व पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। इससे पहले दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले अत्यंत गोपनीय ढंग से ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों का नाम विवेचना के दौरान साजिश रचने के आरोप में बढ़ा दिया गया था। गौरतलब है कि गोली लगने से हुई मंशाराम की मौत के मामले में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाने में केस दर्ज होने के बाद विवेचना अंबेडकरनगर पहुंची थी।
विज्ञापन
उस समय मुलायम व अजय यादव को ही नामजद आरोपी बनाया गया था। मृतक की बुआ व पत्नी ने इस मामले में फोटोयुक्त शपथ पत्र देकर कहा था कि इन दोनों ने ही घटनाओं को अंजाम दिया। विवेचना तेज हुई तो एक सप्ताह पहले यह बात सामने आयी कि पुलिस ने कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही का भी नाम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
असल में मंशाराम की मौत ब्लॉक प्रमुख के लोकनाथपुर स्थित घर में ही गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने उसी समय ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, उनके भाई विजय सिंह, प्रधान खड़हरा रवीन्द्र पांडेय व उनके भाई गिरेन्द्र का भी नाम बढ़ा दिया था।
पुलिस इसे खुलकर स्वीकार नहीं कर रही थी लेकिन यह जानकारी आम हो हो गई थी कि पुलिस ने अपनी जांच में नाम बढ़ा दिया है। इस बीच शनिवार को सीओ भीटी सुधीर कुमार के नेतृत्व में अहिरौली, भीटी व महरुआ की पुलिस ने लोकनाथपुर, खड़हरा, जयसिंहपुर व किसनागरपुर आदि जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया।
इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। सीओ भीटी ने छापेमारी किए जाने की पुष्टि की है।