फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police got vital clues in shoaib murder case

शोएब हत्याकांड में मिले अहम सुराग

Tue, 23 Jun 2015 10:00 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- पुलिस का दावा, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। पेट्रोलपंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शोएब खान हत्याकांड में छानबीन कर रही पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक वह इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है, बस उसे गिरफ्तारी ही करनी बाकी है। इसके लिए पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बताते चलें कि रविवार को पेट्रोलपंप एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शोएब खान की बसखारी से जलालपुर जाते वक्त बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के विरोध में जिले भर के पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल कर दी थी। न सिर्फ डीएम व एसपी ने घटनास्थल व सीएचसी पहुंचकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे, बल्कि सोमवार को डीआईजी फैजाबाद रेंज ने भी जलालपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। इससे पूर्व जलालपुर पुलिस ने पेट्रोलपंप कर्मी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी। हालांकि वारदात के दो दिन बीतने पर भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस मामले का खुलासा तो नहीं कर रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह सफलता के नजदीक पहुंच चुकी है। घटना में शामिल शूटरों के बारे में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिस आधार पर गोपनीय ढंग से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच पेट्रोलपंप एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष शेषकुमार वर्मा ने कहा है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अब पूरे मंडल के पेट्रोलपंप बंद होंगे।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में एसपी पंकज ने बताया कि कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed