{"_id":"596cf5564f1c1b371f8b4572","slug":"petrol-pump-owner-sought-25-lakhs-of-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 25 लाख की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 25 लाख की रंगदारी
अमर उजाला /अबेडकरनगर
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेट्रोल पंप मालिक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिल्ली में पढ़ रहे कारोबारी के दोनों बेटों का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी है। इससे दहशत में आए पेट्रोल पंप संचालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। उधर व्यापार मण्डल ने मामले का अविलंब पर्दाफाश किए जाने व आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार घसियारी टोला निवसी संदीप मिश्र का जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप है। उनके बड़े भाई राजेश मिश्र व्यापार मण्डल जलालपुर के अध्यक्ष हैं।
गत 15 जुलाई को संदीप अपनी मां को इलाज के लिए निजी वाहन से लेकर आजमगढ़ ले गए थे। दोपहर बाद घर लौटतेे समय जलालपुर क्षेत्र में उनके मोबाइल पर एक मोबाइल फोन से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा गया कि मैं आजमगढ़ से इमरान बोल रहा हूं। तुम्हें जान से मारने की सुपारी मुझे मिली है। तुम्हें अपनी जान बचानी है तो मुझसे समझौता कर लो। तुम्हारी जान की कीमत मैंने 25 लाख रुपये लगाई है।
विज्ञापन
यदि मेरे बताए स्थान पर 25 लाख रुपये पहुंचा दोगे तो तुम्हें बख्श दिया जाएगा। संदीप के अनुसार उन्होंने फोन करने वाले से कुछ कड़ी आवाज में बात किया तो उसने कहा कि ज्यादा न उड़ो। यदि तुमने मांगी गई धनराशि देने में आनाकानी की और पुलिस को जानकारी दी तो तुम्हारे जो दो बेटे दिल्ली में रहकर पढ़ रहे हैं, उनका अपहरण कर हत्या कर दी जाएगी।
यह भी कहा कि अब कोई बहस नहीं करना। उसने पैसे देने का समय व जगह बाद में बताने को कहा और फोन काट दिया। इसके बाद संबंधित नंबर पर कई बार फोन करने पर वह स्विच आॅफ मिला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
इस बीच व्यापार मण्डल ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जिस नंबर से धमकी दी गई उसकी पड़ताल की जा रही है। सीओ छदामीलाल के मुताबिक मामले में हरसंभव छानबीन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराई जा रही है। जरूरत हुई तो व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन