{"_id":"b6ef4024d7dfdb376827b00eda8c636a","slug":"one-thief-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल रकम उड़ाने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल रकम उड़ाने वाला दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मालीपुर थाना अंतर्गत श्यामपुर दरियापुर गांव निवासी अजय प्रकाश शुक्ल ने लगभग डेढ़ माह पूर्व थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह मालीपुर बाजार स्थित एटीएम से रकम निकालने गया था।
वहां मौजूद एक युवक ने रकम निकालने में मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था। उसने अजय के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की फोटो निकलवाकर उसकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
इस बीच मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह मालीपुर पुलिस ने आजमगढ़ जनपद के पवई बाजार से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान संदीप निवासी खैरुद्दीनपुर थाना पवई, आजमगढ़ के रूप में हुई। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन