{"_id":"5970ef684f1c1b4b098b4652","slug":"old-woman-s-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में वृद्धा की पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में वृद्धा की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के इटौरी खुर्द गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में एक वृद्धा की कुछ लोगों ने लाठी डंडे व बल्लम से हमलाकर हत्या कर दी। महिला के परिवारीजनों को बचाने दौड़े तो हमलावर उन्हें धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
इटौरी खुर्द गांव निवासी कपिलदेव मिश्र व अवधेश मिश्र के बीच एक भूखण्ड को लेकर विवाद चल रहा है। इस मसले पर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। गुरुवार को एक बार फिर भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि गुरुवार सुबह कपिलदेव मिश्र की पत्नी शुभावती (62) घर के सामने गाय बांध रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच अवधेश की पत्नी विजय लक्ष्मी वहां पहुंची और गाय बांधने के स्थान को लेकर विरोध करने लगी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अवधेश व उसके पुत्र सुशील कुमार और नंदलाल लाठी डंडा व बल्लम लेकर आ धमके और शुभावती की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर कपिलदेव व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो शुभावती को घायल हालत में जमीन पर गिरा पाया।
विज्ञापन
अवधेश व उसके परिवारीजन डंडे व बल्लम से हमला कर रहे थे। कपिलदेव ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावर जान माल की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवार के लोग गंभीर हालात में शुभावती को सीएचसी जहांगीरगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में रोना पीटना मच गया। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर एसओ विजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। सीओ कमल सिंह यादव ने भी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की। एसओ ने बताया कि महिला के पति कपिलदेव की तहरीर पर अवधेश, उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी व दोनों पुत्र सुशील और नंदलाल के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।