फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   notice of attachment pasted at home of murder accused

हत्या आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 10 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
notice of attachment pasted at home of murder accused
नोटिस - फोटो : demo pic

पुलिस ने शेरू हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को हंसवर पुलिस ने हत्या आरोपियों के घर कुर्की पूर्व का नोटिस चस्पा किया। आरोप है कि घटना के बाद से सभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। गौरतलब है कि 7 सितंबर की रात नसीराबाद गांव निवासी आलमशेर उर्फ शेरू पुत्र मजीद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मृतक के परिवारीजनों ने गांव निवासी जुरगाम मेहंदी, एहतेराम मेहंदी पुत्रगण करम हुसैन, आरिफ पुत्र जुरगाम मेहंदी व शुभनीत यादव के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस बीच पुलिस ने न्यायालय के समक्ष आरोपियों के घर कुर्की करने के लिए अनुमति प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन


न्यायालय ने पुलिस का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है। सोमवार को हंसवर पुलिस ने हत्या आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की पूर्व धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि यदि आरोपी हाजिर न हुए तो जल्द ही कुर्की की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed