फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mother-son dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Fri, 08 Mar 2019 10:50 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Published by: रवि प्रकाश Updated Fri, 08 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mother-son dies due to truck collision
मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत असनारा गांव के निकट शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। इससे महिला व उसके पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्री को गंभीरावस्था में सीएचसी जहांगीरगंज में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक चला रहे महिला के रिश्तेदार को मामूली चोट आई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना अंतर्गत मोहिया पार गांव निवासी बदरेआलम (20) गुरुवार को जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नरियांव निवासी रिश्तेदार लियाकत अली के घर गया हुआ था। शुक्रवार शाम वह लियाकत की पत्नी समीना (38) उसके पुत्र फैजान (10) व पुत्री अफसाना (15) को लेकर बाइक से अपने घर मोहिया पार गांव जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे सभी राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत असनारा गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। इर्दगिर्द के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


हादसे में समीना व फैजान व अफसाना को गंभीर चोटें आने से तीनों बेहोश हो गए, जबकि बदरेआलम को मामूली चोट आई। सांस चलने की उम्मीद में तीनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीना व फैजान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अफसाना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ आरपी रॉय व एसओ राजेसुल्तानपुर बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेसुल्तानपुर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed