{"_id":"c5a553319426a095271e9b7d9ccbb932","slug":"missing-student-s-body-found-hanging-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली लापता छात्र की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटकी मिली लापता छात्र की लाश
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगुराडिला गांव स्थित बाग में रविवार भोर एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि परिवारीजनों ने शनिवार शाम छात्र को जुआ खेलने पर डांटा था। इससे नाराज होकर वह घर से भाग गया था। रात में काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला था। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। एसओे का कहना है कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
मंगुराडिला गांव के कुछ ग्रामीण रविवार भोर बाग की तरफ गए थे। वहां बाग में आम के पेड़ पर उन्हें किशोर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोर की पहचान गांव निवासी मंजीत (16) पुत्र राजबली के रूप में हुई। मंजीत की लाश मिलने की खबर पाकर परिवारीजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच खबर पाकर एसओ एनके पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
बताया जाता है कि मंजीत गांव में ही स्थित विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता राजबली बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। मंजीत अपने पिता का हाथ बंटाता था मगर उसे जुआ खेलने की लत लग गई थी। इसको लेकर परिवारीजन आए दिन उसे डांटते थे। शनिवार देर सायं भी परिवारीजनों ने इसी बात को लेकर मंजीत को फटकार लगाई थी। इस पर वह नाराज होकर घर से भाग गया था। जब काफी देर तक मंजीत घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
पिता राजबली ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में रविवार सुबह मंजीत की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना के समय मंजीत की मां अपने मायके में थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है मगर पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।