फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Missing student's body found hanging on tree

पेड़ पर लटकी मिली लापता छात्र की लाश

Sun, 04 Oct 2015 11:11 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगुराडिला गांव स्थित बाग में रविवार भोर एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि परिवारीजनों ने शनिवार शाम छात्र को जुआ खेलने पर डांटा था। इससे नाराज होकर वह घर से भाग गया था। रात में काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला था। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। एसओे का कहना है कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मंगुराडिला गांव के कुछ ग्रामीण रविवार भोर बाग की तरफ गए थे। वहां बाग में आम के पेड़ पर उन्हें किशोर की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोर की पहचान गांव निवासी मंजीत (16) पुत्र राजबली के रूप में हुई। मंजीत की लाश मिलने की खबर पाकर परिवारीजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच खबर पाकर एसओ एनके पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंजीत गांव में ही स्थित विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था। उसके पिता राजबली बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। मंजीत अपने पिता का हाथ बंटाता था मगर उसे जुआ खेलने की लत लग गई थी। इसको लेकर परिवारीजन आए दिन उसे डांटते थे। शनिवार देर सायं भी परिवारीजनों ने इसी बात को लेकर मंजीत को फटकार लगाई थी। इस पर वह नाराज होकर घर से भाग गया था। जब काफी देर तक मंजीत घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों को चिंता   सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजबली ने अन्य ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में रविवार सुबह मंजीत की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना के समय मंजीत की मां अपने मायके में थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है मगर पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed