{"_id":"7f83d4d73cb2578e891097cc9839471a","slug":"mafia-khan-mubarak-will-be-sent-to-bareilly-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक को भेजा जाएगा बरेली जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया खान मुबारक को भेजा जाएगा बरेली जेल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद जेल में बंद माफिया खान मुबारक को बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का निर्णय शासन ने लिया है। सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिन के भीतर उसे फैजाबाद से बरेली जेल भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते दिनों एक के बाद एक माफिया खान मुबारक के दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में खान द्वारा एक व्यवसायी को प्रताड़ित करते दिखाया गया था, तो दूसरे में फैजाबाद जेल से ही खाकी व खादी को धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से ही उसे फैजाबाद जेल से दूर किसी जेल में शिफ्ट किए जाने की कवायद पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी थी। इससे लिए बीते दिनों जिला मजिस्ट्रेट विवेक ने शासन को संस्तुति भेजी थी। माफिया को बरेली जेल में रखने का निर्णय हुआ। बुधवार को यह निर्णय निर्गत हो जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पंकज ने खान मुबारक को फैजाबाद जेल से शिफ्ट करने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक खान मुबारक को बरेली जेल भेजा जाएगा।