{"_id":"598214524f1c1bcc1b8b4655","slug":"looted-the-bike-from-the-villager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से लूटी बाइक, फायरिंग से दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से लूटी बाइक, फायरिंग से दहशत
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐनवां गांव के निकट बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे के बल पर एक ग्रामीण से बाइक छीन ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद हवाई फायरिंग व धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। इससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। ऐनवां गांव निवासी दिग्विजय यादव बुधवार दोपहर बाइक से बसखारी से घर लौट रहा था। सुबह ही वह एक निजी काम से बसखारी के लिए निकला था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोपहर बाद जब वह अपने गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से ओवरटेक करते हुए एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी बाइक छीनने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब दिग्विजय ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उसकी तरफ तमंचा तान दिया व हवाई फायरिंग कर दी, इससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई। इसी बीच दूसरे बदमाश ने उसकी पिटाई शुरू करते हुए पटक दिया।
चीख-पुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, बदमाश दिग्विजय की बाइक लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। भागने से पहले बदमाशों ने दो चक्र हवाई फायरिंग भी की।
इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन पुलिस को भी सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।