फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jhrkhuranon four looted

सिपाही समेत चार को जहरखुरानों ने लूटा

Sat, 07 Nov 2015 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों के गिरोह ने शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में आरपीएफ सिपाही समेत चार लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


बसखारी के मसड़ा बाजार में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक को बेहोश पड़ा देखकर लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की जेब से मिली एक पर्ची में विजय प्रकाश नाम लिखा मिला।

दोपहर में थोड़ा होश आने पर युवक ने गोवर्द्धनपुर गांव का नाम लिया। इस पर अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने परिचितों से जानकारी की तो पता चला कि गोवर्द्धन पुर रामनगर विकासखंड के सैदापुर में है।
विज्ञापन


वहां जानकारी करने पर बताया गया कि विजय प्रकाश आरपीएफ में सिपाही है और दिल्ली में तैनात है। वह दीपावली पर गांव आ रहा था।

खबर पाकर विजय प्रकाश के भाई जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, लेकिन अभी सिपाही को पूरी तरह होश नहीं आ पाया है।

बसखारी बाजार के निकट शनिवार सुबह ही 15 वर्षीय किशोर भी बेहोश पड़ा मिला। बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोर की जेब से सिर्फ एक पर्ची मिली है, जिस पर राजू लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार भोर अकबरपुर रोडवेज बस अड्डा के पास सड़क किनारे एक अधेड़ बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर शाम तक अधेड़ को होश नहीं आने के चलते उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

महरुआ निवासी रणधीर भी शनिवार रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। वह सियालदह एक्सप्रेस से अकबरपुर पहुंचा था। इसके बाद देर रात अकबरपुर नगर के बाहर मुख्य मार्ग की पटरी पर बेहोश पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने रणधीर को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।


माना जा रहा है कि दीपावली से पहले ये सभी लोग बाहर से कमाकर घर लौट रहे थे। इनसे नगदी, कपड़े समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान जहरखुरानों ने लूटा है। अभी किसी भी मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed