फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   in land dispute, nine wounded

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, नौ जख्मी

Tue, 06 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 06 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
in land dispute, nine wounded
जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट के घायल। - फोटो : अमर उजाला
हंसवर थाना अन्तर्गत महमदपुर गांव में मंगलवार सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। लोगों ने पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्षराम व जगनू के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। आरोप है कि संबंधित भूखंड पर कब्जा करने के लिए जगतू पक्ष के लोग खूंटा गाड़ रहे थे। लक्षराम पक्ष ने जब इसका विरोध किया, तो उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के लक्षराम (60), गुनराजी (58) पत्नी लक्षराम, संगीता (27) पत्नी चंदूराम, सरोजा (22) पुत्री लक्षराम, इंद्रावती (40) पत्नी सीताराम, मनोज (24) पुत्र लक्षराम व गीता (24) पुत्री सीताराम तथा दूसरे पक्ष के जयकरन पुत्र जगतू व सुनील पुत्र जयकरन को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed