{"_id":"b7916b095265e5274d103e3276ee516d","slug":"husband-killed-the-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने ही की थी गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने ही की थी गोली मारकर हत्या
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर बाद बड़ेरिया गांव के निकट एक युवक ने बाइक से महिला को उतारकर गोली मार दी थी और इसके बाद भाग खड़ा हुआ था। महिला की पहचान किरन उपाध्याय (22) वर्ष पत्नी दिनकर उपाध्याय निवासी कटुई थाना सम्मनपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में उसके पति को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस की पूछताछ में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। गौरतलब है कि घटना के बाद दिनकर ने ही अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर अपनी पत्नी के गायब हो जाने की सूचना दी थी। दरअसल वह गांव से अपनी पत्नी का इलाज कराने के बहाने बाइक से लेकर निकला था।
विज्ञापन
इसके बाद एक रिश्तेदारी में ले चलने की बात कहकर बड़ेरिया ले जाकर हत्या कर दी थी। इस बीच पुलिस पूछताछ में दिनकर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इसमें उसने बताया कि एक युवती से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारे पति की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन