{"_id":"5c7d52d9bdec2213f932de27","slug":"gas-cylinder-blast-in-general-store-loss-of-housands","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में फटा गैस सिलेंडर, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल स्टोर में फटा गैस सिलेंडर, लाखों का नुकसान
Mon, 04 Mar 2019 10:01 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Buereau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Buereau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर फटा
- फोटो : अमर उजाला
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाजार स्थित सराढफा व जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार दोपहर रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों रुपये नकदी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत धवरुआ के मूल निवासी मुकेश पुत्र महादेव प्रसाद की जाफरगंज बाजार में सराफा व जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के ऊपर बने आवास में वह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि दुकान में उन्होंने छोटा गैस सिलेंडर रखा था। सोमवार दोपहर सिलेंडर का प्रयोग करते समय अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुकान पर मौजूद लोग गुहार मचाते हुए बाहर भागे। इसी बीच सिलेंडर फट गया, जिससे दुकान में आग फैल गई। इर्दगिर्द के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। एकजुट लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
लगभग आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार 35 हजार रुपये नकदी समेत लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। जानकारी होने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।