फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Garbage attack on youth protesting against tampering

छेड़खानी का विरोध करने वाले युवक पर गड़ासे से हमला

Tue, 13 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 13 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage attack on youth protesting against tampering
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी का विरोध करने पर अहिरौली थाना अन्तर्गत मौरापारा गांव में घर के बाहर सो रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने गड़ासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुहार पर जब तक इर्द-गिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।       
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से गांव निवासिनी एक युवती से कुछ लोगों द्वारा छेड़खानी की जा रही थी। इसका गांव के ही अशोक दुबे (32) पुत्र रामेश्वर ने विरोध किया। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम आरोपियों का अशोक दुबे से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जाता है कि मंगलवार भोर में जब अशोक घर के बाहरी बरामदे में सो रहा था, तो आरोपियों में से एक रामअजोर व अन्य वहां पहुंचे और गड़ासे से उस पर हमला बोल दिया। गड़ासे से कई वार कर अशोक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

गुहार पर जब तक इर्द-गिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल अशोक को तत्काल सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उधर एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि वारदात हुई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed