फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster case registered against Mafia Ajay Singh

माफिया अजय सिपाही समेत 10 पर गैंगस्टर का केस दर्ज 

Tue, 29 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक प्रमुख एवं फरार माफिया अजय सिपाही, शातिर बदमाश सैफ समेत 10 अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इससे पहले माफिया खान मुबारक व उसके आठ गुर्गों पर पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की थी। शातिर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


इसके तहत पुलिस ने मुंबई जेल में बंद इब्राहिमपुर क्षेत्र निवासी शातिर अपराधी सैफ व उसके तीन साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सैफ को पुलिस ने टांडा के बहुचर्चित राममोहन गुप्त हत्याकांड में पकड़कर एक वर्ष पूर्व जेल भेजा था। उसे एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस रिमांड पर ले गई थी।
विज्ञापन


बीते दिनों ही टांडा क्षेत्र के दो व्यापारी नेताओं हत्या की साजिश रचने में सैफ का नाम सामने आया था। दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। सैफ पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस ने उसके तीन गुर्गों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर महरुआ क्षेत्र में लोकनाथपुर का रहने वाला कटेहरी ब्लॉक प्रमुख एवं फरार माफिया अजय सिंह उर्फ अजय सिपाही और उसके पांच साथियों पर भी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट व सड़क जाम करने के केस में अजय सिपाही व उसके साथी फरार चल रहे हैं।


गत दिवस ही पुलिस ने अजय के घर से संपत्ति कुर्क की थी। इससे पहले हंसवर क्षेत्र निवासी माफिया खान मुबारक व उसके आठ साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि अजय सिपाही समेत छह अपराधियों तथा सैफ समेत चार के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed