फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four teens injured in the accident

मार्ग दुर्घटना में किशोर समेत चार घायल

Tue, 23 Jun 2015 09:36 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 23 Jun 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत जमालपुर गांव निवासी जयराम पटेल (45) पुत्र रामअधार सोमवार देर सायं बाइक से बाजार जा रहा था। जब वह गांव से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। टांडा थाना अन्तर्गत छोटी बाजार निवासी कमलेश (55) पुत्र रामपियारे मंगलवार प्रात: बाइक से अकबरपुर आ रहा था। जब वह अरियाबाजार के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रहे पिकअप वाहन से बचने के लिए अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे गिर पड़ा। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जलालपुर थाना अन्तर्गत नवानगर गांव निवासी रामनायक (60) पुत्र कालीदीन सोमवार देर सायं गांव के निकट ही सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा थाना अन्तर्गत सिकंदराबाद मोहल्ला निवासी फैजान (12) पुत्र जमील अहमद मंगलवार प्रात: घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उधर से गुजरी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसे चोटें आईं। परिजन उसे लेकर टांडा सीएचसी गए, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed