फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Firing on the young man, hospitalized

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, भर्ती

Tue, 02 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 02 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Firing on the young man, hospitalized
गोली मारी - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत सिउरा नाली के निकट मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। संयोग से गोली उसके हाथ में लगी।  घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में घायल की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ज्ञानपुर कुर्चा गांव निवासी मोहम्मद शकील उर्फ कक्कू (30) पुत्र सुबराती मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। सिउरा नाली के निकट एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसे रुकने का इशारा किया। तीनों ने चेहरा गमछे से ढक रखा था। खतरे को भांप शकील ने बाइक की गति तेज कर दी तो एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


एक गोली उसके बगल से निकल गई जबकि एक गोली उसके दाहिने हाथ में जा लगी। शकील इसी बीच बाइक लेकर सड़क के किनारे स्थित एक चाय की दुकान में घुस गया जबकि बदमाश सीधे अकबरपुर की तरफ भाग खड़े हुए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आनन-फानन में घायल शकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ बेवाना जितेंद्र प्रताप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। एसओ ने बताया कि शकील की तहरीर पर बेवाना थाना अंतर्गत होरिलपुर गांव निवासी पवन कुमार उपाध्याय तथा बब्लू उपाध्याय पुत्रगण विजय बहादुर व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

बताया जाता है कि मोहम्मद शकील व पवन उपाध्याय पहले एक साथ रहते थे। लगभग छह माह पूर्व किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दो माह पूर्व बेवाना थाना क्षेत्र के सिउरा नाली के निकट ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।


इसमें शकील की पिटाई कर दी गई थी। शकील ने केस दर्ज करने के लिए बेवाना थाने में तहरीर दी थी। लगभग एक माह पूर्व अकबरपुर थाना अंतर्गत गोहन्ना चौराहा के निकट शकील पक्ष ने पवन की पिटाई कर दी थी। इस पर पवन ने केस दर्ज करने के लिए अकबरपुर थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed