{"_id":"57aa10534f1c1be15bee4606","slug":"father-killed-by-hitting-him-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को लाठी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को लाठी से पीटकर मार डाला
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मालीपुर में ग्रामीण की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन और हत्या आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर थानाक्षेत्र के हुसेनपुर बिपहन गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने लाठी से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात संपत्ति बंटवारे में उत्पन्न हुए विवाद को लेकर हुई। हिस्से में कम संपत्ति आने को लेकर आरोपी छोटा बेटा नाराज चल रहा था।
वारदात के बाद परिवारीजनों व ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मालीपुर थानाक्षेत्र के हुसेनपुर बिपहन गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब यह खबर फैली कि गांव निवासी त्रिभुवन निषाद ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। हुआ यह कि त्रिभुवन (32 वर्ष) मंगलवार सुबह 6 बजे करीब नित्यकर्म के लिए निकला।
विज्ञापन
वह घर से थोड़ी दूर स्थित ट्यूबवेल के निकट छिपकर बैठ गया। बाद में उसके पिता गुरुदीन (54 वर्ष) भी नित्यकर्म के लिए उधर से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक त्रिभुवन ने लाठी से हमला कर दिया। जब तक गुरुदीन की चीख पुकार पर लोग वहां पहुंचते, तब तक उसने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर डाली।
वारदात के बाद पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने दौड़ाकर त्रिभुवन को पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची मालीपुर पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी अजय सिंह व एएसपी राहुलराज ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की।
उधर, ग्रामीणों के मुताबिक परिवार में संपत्ति का विवाद चल रहा था। गुरुदीन ने अपने दो बेटों के बीच लगभग पांच वर्ष पहले ही संपत्ति व घर का बंटवारा कर दिया था। गुरुदीन अपने बड़े बेटे रामभवन के साथ रहता था। छोटा बेटा त्रिभुवन बंटवारे में अपने हिस्से कम संपत्ति आने का आरोप लगाते हुए नाराज चल रहा था।
वह बाहर रहकर मजदूरी आदि करता था। लगभग एक माह पहले ही वह गांव आया था। विवाहित त्रिभुवन की पत्नी इन दिनों अपने मायके में थी, जबकि वह यहां अकेले रह रहा था। इस बीच पुलिस ने मामले में मृतक के बड़े बेटे की तरफ से केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राहुलराज ने बताया कि संपत्ति विवाद में वारदात हुई है। आरोपी की दिमागी दशा कुछ प्रभावित है। केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।