{"_id":"c0950c26f0088b6f5e11f4176af9c127","slug":"ddc-candidate-kidnapped-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी प्रत्याशी को अगवा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडीसी प्रत्याशी को अगवा कर पीटा
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशी का मंगलवार देर सायं लग्जरी वाहन सवार बदमाशों ने सोहगूपुर
चौराहे से अपहरण कर लिया। इसके बाद उनकी पिटाई करने के बाद कुछ दूर ले जाकर
छोड़ दिया। घटना से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने सोहगूपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। घायल प्रत्याशी को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर छानबीन करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
जैतपुर थाना अंतर्गत सोहगूपुर गांव निवासी चिरौंजीलाल पुत्र लालबहादुर जलालपुर पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य पद के निर्दल उम्मीदवार हैं। मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद वे कुछ समर्थकों के साथ सोहगूपुर बाजार के निकट लोगों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे थे। देर सायं एक लग्जरी वाहन चिरौंजीलाल के पास आकर रुका और उसमें सवार कुछ लोगों ने उन्हें अंदर खींच लिया। इसके बाद उन्हें लेकर जलालपुर की तरफ जाने लगे। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। गुहार पर तमाम लोग एकत्र हो गए और वाहन का पीछा करने लगे। बताया जाता है कि वाहन में सवार लोगों ने चिरौंजीलाल की पिटाई की और कुछ दूर आगे जाकर उन्हें वाहन से नीचे ढकेल दिया।
इस बीच घटना से नाराज समर्थकों व ग्रामीणों ने सोहगूपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होने पर एसओ ओपी शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले घायल प्रत्याशी को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जाम लगाए समर्थकों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। समाचार प्रेषण तक जाम लगा हुआ था। एसओ ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर छानबीन करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।