फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   daughter and grandmother injured in accident

पौत्री व दादी समेत चार घायल

Wed, 22 Feb 2017 10:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 22 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
daughter and grandmother injured in accident
सम्मनपुर दाउदपुर गांव में बाजार गई दादी-पौत्री ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो अन्य दुर्घटनाओं में भी दो लोग घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सम्मनपुर थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव निवासिनी सोना देवी (65) पत्नी राजबली बुधवार सुबह अपनी पौत्री कशिश यादव (6) पुत्री दीपू के साथ बाजार जा रही थी। इसी बीच ट्रैक्टर- ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गईं।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीटी थाना अंतर्गत लोहरा गांव निवासी सर्वेश (20) पुत्र दिलीप मंगलवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जलालपुर थाना अंतर्गत मलिकपुर गांव निवासिनी शिवांगी (26) पुत्री राजेंद्र बुधवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी नगपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed