{"_id":"98320abe266c732a58b629a3293014d9","slug":"collision-with-pickup-aged-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से वृद्ध की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरौला गांव निवासी हरीराम (65) पुत्र रामलखन शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर रात अकबरपुर पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। इसी बीच बसखारी मार्ग पर सड़क के किनारे एक 32 वर्षीय युवक गंभीर हालत में पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पहचान के लिए ली गई तलाशी में उसके पास से जो कागजात मिले, उसका नाम श्रवण कुमार दर्ज था। अकबरपुर थाना क्षेत्र के संघतिया निवासी ऊषा (22) पत्नी बृजेश शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव निवासी राजकुमार (23) पुत्र राजेंद्र शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर बाजार निवासी मनोज (35) पुत्र जगतराम शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।