फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   clerk beatten manager at DIOS office

डीआईओएस कार्यालय में बाबुओं ने प्रबंधक को पीटा 

Wed, 19 Jul 2017 10:00 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
clerk beatten manager at DIOS office
young man beaten

डीआईओएस कार्यालय के बाबुओं ने बुधवार को स्कूल की मान्यता संबंधी जानकारी लेने प्रबंधक की पिटाई कर दी। पहले हाथों व पैरों से मारा इसके बाद बाद बेल्ट से जमकर पीटा। इस दौरान दफ्तर के किसी भी व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लिपिक और प्रबंधक दोनों को थाने ले गई।

विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरवां नासिरपुर गांव निवासी मोहम्मद सरवर गांव में ही शम्स एजुकेशनल एकेडमी के नाम से विद्यालय का संचालन करते हैं। सरवर के अनुसार उन्होंने हाल ही में जूनियर हाईस्कूल की मान्यता के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में फाइल जमा की थी।
विज्ञापन


माध्यमिक स्तर की मान्यता के लिए बुधवार को वह डीआईओएस कार्यालय गए थे। वहां एक कक्ष में बैठे बाबुओं से उन्होंने मान्यता के लिए आवश्यक जानकारी मांगी। इसी बीच प्रबंधक सरवर व लिपिक नीरज शुक्ल में पूछताछ को लेकर विवाद होने लगा। सरवर ने लिपिक से धीमी आवाज में बात करने को कहा तो सभी लिपिक एकजुट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच नीरज प्रबंधक को मारने लगा। पहले हाथों और पैरों से धुना, इसके बाद बेल्ट निकालकर पिटाई की। इस दौरान बेअंदाज हुए लिपिक को किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। सभी लिपिक प्रबंधक को धक्का देकर बाहर करने में लगे रहे। घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सरवर हाथ पैर जोड़ते रहे, लेकिन लिपिक का हाथ नहीं रुका।

पिटाई के चलते सरवर के शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं। उसके कपड़े भी फट गए। सरवर ने किसी तरह लिपिक के चंगुल से खुद को बचाया। इसके बाद डायल 100 व अकबरपुर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रबंधक व लिपिक को थाने ले गई।

इस बाबत कोतवाल रामलखन पटेल ने कहा कि दोनों पक्ष को थाने लाया गया है। छानबीन की जा रही है। उधर डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि मामला ॉसंज्ञान में नहीं है। वे इसकी जानकारी करा रहे हैं। परिसर में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी नीरज ने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की है। संबंधित व्यक्ति को बताया जा रहा था कि मान्यता से संबंधित लिपिक आज मौजूद नहीं हैं। इसके बाद भी उनके द्वारा तेज आवाज में बात की जा रही थी। इससे मना करने पर ही वह हंगामा करने लगा। 


अकबरपुर कोतवाली लाए जाने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। विद्यालय प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को लिखित तौर पर दिया किमामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं है। कोतवाल रामलखन पटेल ने मामले में समझौता होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed