फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   caught fake ACC cement

नकली एसीसी सीमेंट पकड़ी

Tue, 06 Oct 2015 11:41 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में नकली एसीसी सीमेंट की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन


बसखारी थाना क्षेत्र में एक पखवारे के भीतर दो अलग-अलग निर्माणाधीन छत व बारजा ढहने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एसीसी सीमेंट के अधिकारियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने छानबीन की।

दुकान में नकली एसीसी सीमेंट की बिक्री की पुष्टि होने पर दुकानदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

बसखारी में नकली सीमेंट की बिक्री का मामला सामने आया है। यहां लगभग एक पखवारे पूर्व किछौछा निवासी संतोष कुमार ने बसखारी बाजार स्थित एक दुकान से एसीसी सीमेंट खरीदी थी।
विज्ञापन


इससे संतोष ने अपने घर में छत से जुड़ा बारजा बनवाया था। मगर एक सप्ताह में ही बारजा ढह गया। इसी दुकान से खरीदी गई एसीसी सीमेंट से बना भटपुरवा निवासी राजेश तिवारी की छत से जुड़ा हिस्सा भी छह अक्तूबर को ढह गया। संयोग ही रहा कि इन दोनों हादसों में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक मामले सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सीमेंट के दुकानदार आकाश ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े कमलचंद्र जायसवाल से मिलकर नाराजगी जताई और वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

दुकानदार ने मामले से ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उसके द्वारा अधिकृत केंद्र से ही सीमेंट खरीदी गई थी। मामले में स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद एसीसी सीमेंट कंपनी के मार्केटिंग इंस्पेक्टर श्रीचंद्र गुप्त को मौके पर बुलाया गया।

उन्होंने दुकान में मिली सीमेंट को नकली करार देते हुए कहा कि सीमेंट भले ही उनकी कंपनी के नाम से बेची जा रही है, लेकिन इसकी डिलीवरी उनके केंद्र से नहीं हुई है।

दुकानदार ही नकली सीमेंट बेच रहा है। कंपनी ने बाद में दुकानदार के सीमेंट बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

बताते चलें कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़ व इस जिले के दो स्थानों पर चोरी-छिपे प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट बनाई जा रही है। नागरिकों ने इन केंद्रों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।


इस बीच एसीसी सीमेंट के मार्केटिंग इंस्पेक्टर श्रीचंद्र गुप्त ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की पुष्टि की है। बसखारी थाने के उपनिरीक्षक पीडी यादव ने कहा कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed