फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cattle thieves attacked with rod

पशु चोरों ने लाठी-डंडों से हमला बोला

Wed, 18 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cattle thieves attacked with rod
अंबेडकरनगर के मालीपुर में पशु चोरों द्वारा फेकें गए पत्थर को दिखाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

दुस्साहसिक पशु चोरों ने मंगलवार रात मालीपुर व सुरहुरपुर बाजार में पथराव व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देकर भगदड़ मचा दिया। पशु चोरी के दौरान लोगों के जाग जाने के बाद बेखौफ चोरों ने यह वारदात की। डंडे के प्रहार से जहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक घायल हो गए, वहीं पथराव से बचने के लिए एक पूर्व प्रधान को भागकर जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन


मनबढ़ चोरों ने एक दुकान में घुसकर भी तोड़फोड़ की। इसके बाद वे सब शाहगंज मार्ग पर पिकअप से भाग गए। गौरतलब है कि गत दिवस ही जलालपुर थाना क्षेत्र में पशु चोरों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर न सिर्फ दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था वरन एक लग्जरी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन


 जिले में पशु चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इसे लेकर मौन है। चार दिन पहले जलालपुर में पुलिस पार्टी पर पथराव करने तथा एक लग्जरी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के मामले में संबंधित पशु चोरों का पता लगाने या केस दर्ज करने की जरूरत न महसूस करने के चलते ही ऐसे मामले रुक नहीं पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मालीपुर थाने के ठीक निकट बुधवार भोर में करीब चार बजे पशु चोरों ने मंसूरपुर गांव निवासी हरीराम यादव की भैंस चोरी करनी चाहा। उन्होंने मुख्य मार्ग पर ही पिकअप वाहन खड़ा कर रखा था।

इसी बीच थोड़ी दूरी पर ही स्थित दयाराम की चाय की दुकान पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरायन दुबे व पूर्व प्रधान रामलौट सिंह मार्निंग वाक के बाद चाय पीने पहुंचे हुए थे। खटपट की आवाज सुनकर उन लोगों ने टार्च जलाई तो तस्कर चोरी छोड़ वाहन पर बैठ गए और दुकान के नजदीक पहुंचकर उन सब पर धावा बोल दिया।

पूर्व प्रधान के अनुसार वाहन से पांच-छह हट्टे-कट्टे लोग उतरे और लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। इसी दौरान पत्थर भी फेंकने लगे। उन लोगों ने लाठी के प्रहार से रामनरायण दुबे को घायल कर दिया जबकि पूर्व प्रधान व दुकानदार हरीराम ने गुहार लगाते हुए भागकर जान बचायी। गुहार लगने पर वे सब सेवानिवृत्त शिक्षक को छोड़कर भाग निकले।

 इसके बाद चोरों ने कुछ दूर आगे सुरहुरपुर बाजार पहुंचकर वहां स्थित बाबूराम यादव की चाय की दुकान पर धावा बोल दिया। दरअसल यह दुकान भी भोर में खुलती है। इससे पहले कई बार दुकान में बैठे लोग ऐसे वाहन के गुजरने पर ललकार चुके थे। संयोग से बुुधवार भोर में दुकान बंद थी। इसके बाद भी चोरों ने वाहन रोककर दुकान में तोड़फोड़ की।


यहां तोड़फोड़ के बाद पशु चोर पिकअप वाहन में सवार होकर शाहगंज की तरफ भाग निकले। दोनों घटनाओं को लेकर मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन भर आक्रोश का माहौल लोगों में दिखाई पड़ा। उधर, एसओ मालीपुर चंद्रभान यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। न ही कोई लिखित तहरीर थाने में पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed