{"_id":"595a8fdb4f1c1b26518b4797","slug":"bank-robbery-of-ganja-business-3-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा कारोबार के गिरोह का पर्दाफाश, तीन बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा कारोबार के गिरोह का पर्दाफाश, तीन बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जनपद पुलिस ने गांजे का कारोबार करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लगभग सवा क्विंटल गांजा तथा दो चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ।
आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में जनपद पुलिस ने नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले गिरोह के सदस्यों को भी रडार पर ले रखा है। टांडा में हुई छिटपुट गिरफ्तारी के बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह ने स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह व थानाध्यक्ष जहांगीरगंज बेचूसिंह को ऐसे बदमाशों की गिरफ्तारी का टास्क दिया था।
कई दिनों से की जा रही सुरागरशी के बाद रविवार रात सूचना मिली कि दो वाहन जहांगीरगंज की तरफ से राजेसुल्तानपुर आ रहे हैं। इस पर सीओ आलापुर कमल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
दोनों वाहनों को रुकवाया गया तो उनमें से एक चार पहिया वाहन पर 80 किग्रा गांजा मिला जबकि दूसरे वाहन पर 38 किग्रा गांजा रखा हुआ था। दोनों वाहन से तीन बदमाशों राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतपुर कोड़रहा निवासी नारद यादव, इसी गांव के रामजनम यादव व समडीह निवासी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में तीनों बदमाशों ने बताया कि वे सब आजमगढ़ के सागर नामक व्यक्ति से ही गांजा खरीदकर सप्लाई करने का काम करते हैं। रविवार को भी वे सब आजमगढ़ से लौट रहे थे। एसपी सुधीर सिंह ने इस बीच पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।