फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Agitated for the arrest of the accused in the murder, the jam

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को भड़का आक्रोश, घंटों जाम

Tue, 16 May 2017 10:35 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 16 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Agitated for the arrest of the accused in the murder, the jam
अंबेडकरनगर के अकबरपुर जौनपुर मुख्य मार्ग को जाम करते लोरपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडों से पिटाई कर किशोर की हत्या किए जाने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के एक सप्ताह बाद भी न होने से ग्रामीण भड़क गए। लाठी-डंडों से लैस बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने लोरपुर ताजन गांव के निकट अकबरपुर-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ही आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वे तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ सदर ने तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लगभग 2 घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।  गौरतलब है कि बीते 8 मई की देर शाम अकबरपुर थाना अन्तर्गत लोरपुर ताजन निवासी शिवा(16) पुत्र रामसुधार की जौनपुरिया मेले में गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने बाद में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के साथ हत्या का भी केस दर्ज कर लिया था।

आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार सुबह लाठी डंडों से लैस होकर गांव के निकट अकबरपुर जौनपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। 

वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन की इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ सदर राघवेंद्र मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के उग्र रवैये के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।


काफी देर के मान मनौव्वल व तीन दिन में आारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों की नाराजगी शांत कराई। इसके बाद लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को व्यापक समस्या का सामना करना पड़ा।

एक आरोपी का सरेंडर ः शिवा हत्याकांड के एक आरोपी शकील पुत्र अनीस निवासी लोरपुर ताजन ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed