{"_id":"591de5d54f1c1bdb30f22997","slug":"accused-of-murdering-a-pregnant-woman-by-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर गर्भवती की हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर गर्भवती की हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 18 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : symbolic
थाना क्षेत्र अंतर्गत जमऊपुर में गुरुवार सुबह एक गर्भवती को जहर देकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के भाई ने पुलिस को फोन कर अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जमऊपुर गांव निवासिनी मुद्रिका (32) पत्नी आलोक कुमार त्रिपाठी का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। यह देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर महिला के मायके मालीपुर थाना अंतर्गत इस्माइलपुरगंज से उसके पिता अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां ससुरालीजन ने बताया कि गलती से उसने कोई दवा खा ली जिसके रिएक्शन से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस पर महिला के पिता ने पोस्टमार्टम कराने या फिर किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसी बीच दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहे मृतका के भाई कौशलेश दुबे ने डीएम वैभव श्रीवास्तव को फोन कर कहा कि उसकी बहन को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या की गई है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
यह भी कहा गया कि हत्या का मामला इसलिए भी प्रतीत हो रहा है कि ससुरालीजन आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए थे। कहा कि वह शुक्रवार सुबह तक बसखारी पहुंच जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने थानाध्यक्ष बसखारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लें और आवश्यक कार्रवाई करें।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला के भाई के आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।