{"_id":"5970f0574f1c1b6a088b4670","slug":"9-injured-in-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 9 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 9 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत लखमीपुर गांव में बुधवार देर शाम भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। धारदार हथियार का भी धड़ल्ले से प्रयोग किया। इसमें दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
लखमीपुर गांव निवासी बजरंगी व मुनिराज के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि बजरंगी बुधवार देर शाम विवादित खेत की जुताई कर रहा था। इस पर विपक्षी भी वहां पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा व बल्लम लेकर जुट गए। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के बजरंगी (25), गोरख (20), साधना (21), मुनरावती (40), आशादेवी (45) व गंगाराम (48) तथा दूसरे पक्ष के मुनिराज (50), गोलू (16), सेवाती (48) व पूनम (26) को चोटें आईं।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर एक पक्ष के बजरंगी जबकि दूसरे पक्ष के मुनिराज व गोलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ एसएन भगत ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।