{"_id":"4f118c72e617cf685c9f08320b35b93c","slug":"6-injured-in-road-accidents-two-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में 6 घायल, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में 6 घायल, दो गंभीर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार मरैला के निकट दो बाइकों की सोमवार देर शाम भिड़ंत हो गई। इसमें अकबरपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज निवासी प्रदीप (22) पुत्र संतलाल तथा सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के लोहरा मऊ निवासी लल्ले हसन (40) पुत्र इबुल हसन व शबी आलम (20) पुत्र अफजल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद लल्ले हसन व शबी हसन की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के खानजहांपुर निवासी अनुराग (22) पुत्र अजय शंकर सोमवार देरसायं एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बेवाना के निकट घायल हो गया।
उसका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी रक्षाराम (32) पुत्र हीरालाल व संजीत (40) पुत्र मंशाराम सोमवार देर सायं मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब वह दोनों एक बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। उन्हें एक जीप ने टक्कर मार दी। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।