फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त ने किया कोर्ट में सरेंडर

दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त ने किया कोर्ट में सरेंडर

Mon, 17 Jun 2019 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त ने किया कोर्ट में सरेंडर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में दिनदहाड़े पत्नी व उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार मुख्य अभियुक्त ने अयोध्या जिला न्यायालय में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने अब कोर्ट के माध्यम से अभियुक्त का कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन





गौरतलब है कि अकबरपुर नगर में बीते छह जून को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रेम-प्रसंग से नाराज अकबरपुर कोतवाली के जौहरडीह निवासी मोहम्मद रफीक ने पत्नी कमरजहां की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पत्नी की हत्या इल्तिफातगंज रोड स्थित एक सरकारी अस्पताल में पूर्वाह्न करीब 11 बजे की। कमरजहां वहां वार्ड आया के पद पर कार्यरत थी। इसके बाद रफीक अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। यहां उसने पत्नी के प्रेमी मोहम्मद शाहरुख पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन






शाहरुख को बचाने में उसका दोस्त अमजद भी घायल हो गया। आनन फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शाहरुख की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि वहां से उपचार के कुछ दिन बाद ही वह डिस्चार्ज होकर घर आ गया। इसके बाद उसकी भी मौत हो गई। पत्नी व प्रेमी को मौत के घाट उतारने के बाद से मुख्य अभियुक्त रफीक व घटना में शामिल रहे उसके चाचा का पुत्र बख्शीश उर्फ मोनू फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने घटना वाले दिन ही मुख्य अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। कई जगह छापेमारी के साथ ही सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा था। इस बीच रफीक ने अयोध्या जिला कोर्ट में चल रहे एक मामले में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।उधर एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने रफीक के सरेंडर करने की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed