फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नहर में नहाने गए ग्रामीण की डूब कर मौत

नहर में नहाने गए ग्रामीण की डूब कर मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
नहर में नहाने गए ग्रामीण की डूब कर मौत
नहर में नहाने गए ग्रामीण की डूबकर मौत
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। नहर में नहाने गए ग्रामीण की शनिवार देर शाम डूबकर मौत हो गई। रविवार सुबह गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कपूरी महमूदपुर के पास उसका शव मिला। बसखारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का केस दर्ज किया है।


बसखारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर महमूदपुर गांव निवासी मनोज तिवारी (40) पुत्र चंद्रभूषण तिवारी शनिवार देर शाम गांव के बगल से गुजरी शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक उसे देर शाम नहर में काफी देर तक नहाते भी देखा गया। किसी समय वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन



काफी विलंब होने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह परिवारीजनों को सूचना मिली कि गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कपूरी महमूदपुर गांव के पास नहर में एक शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो शव मनोज का देख रोने-बिलखने लगे। कुछ देर में ही एसओ बसखारी जेपी सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मृतक की पत्नी मीना तिवारी की तहरीर पर दुर्घटना का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed